• Breaking News

    Friday, 24 March 2017

    सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी : पटेगी खाई या बढ़ेगी दरार, हो सकता है फैसला

    विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को राजधानी लखनऊ में होगी. इस बैठक में चुनाव में मिली हार की समीक्षा के साथ-साथ भितरघात करने वालों की शिनाख्त कर कार्रवाई भी की जाएगी.
    बैठक में यह भी तय होगा कि मुलायम कुनबा चुनावों में मिली हार के बाद एकजुट होगा या फिर हमेशा के लिए बिखर जाएगा. बैठक में शिवपाल यादव को नहीं बुलाया गया है. इतना ही नहीं मुलायम सिंह यादव के आने पर भी सस्पेंस बरकरार है. देर शाम तक शिवपाल को निमंत्रण न दिए जाने के बाद अटकलों का बाजार गर्म है कि उनकी पार्टी से छुट्टी हो सकती है.
    पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में भितरघात करने वालों की शिनाख्त कर उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्हें पार्टी से भी निकाला जा सकता है. बताया जा रहा है कि शिवपाल समेत कुछ बड़े नेता पार्टी के निशाने पर हैं जिन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
    सदस्यता अभियान चलाने को लेकर होगी मंत्रणा
    पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने बताया कि आज होने वाली बैठक में सदस्यता अभियान, राज्य सम्मेलनों और संगठन का पुनर्गठन को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा. बता दें कि पार्टी के विधायकों ने अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते सभी फैसले लेने का अधिकार सौंप रखा है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel