• Breaking News

    Sunday, 9 April 2017

    1590 रुपये का किया था डिजिटल भुगतान, मोदी सरकार के लकी ड्रॉ में मिला एक करोड़ का इनाम

    1590 रुपये का किया था डिजिटल भुगतान, मोदी सरकार के लकी ड्रॉ में मिला एक करोड़ का इनामनई दिल्‍ली: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक ग्राहक को सरकार की डिजिटल भुगतान को लोकप्रिय बनाने की मुहिम का जबरदस्त लाभ हुआ. उसके डिजिटल माध्यम से किए गए 1590 रुपये के एक भुगतान को लकी ड्रॉ योजना में एक करोड़ रुपये का इनाम मिला है. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में डिजिटल भुगतान संवर्धन योजना के तहत इस प्रोत्साहन योजना का 100वां ड्रॉ निकालकर विजेताओं को चुना. उन्होंने इस इनामी योजना के छह विजेताओं को बधाई दी. इसमें तीन ग्राहक और तीन दुकानदार हैं. सरकार ने दोनों के लिए लकी ग्राहक योजना और डिजिधन व्यापार योजना शुरू की थी.

    इसमें ग्राहक श्रेणी में पहला एक करोड़ रुपये का पुरस्कार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक, दूसरा 50 लाख रुपये का पुरस्कार बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक और तीसरा 25 लाख रुपये का पुरस्कार पंजाब नेशनल बैंक के एक ग्राहक को मिला है. इन तीनों ने अपने रूपे डेबिट कार्ड से भुगतान किया था. हालांकि अभी विजेताओं के नाम की घोषणा नहीं की गई है, सिर्फ इनके द्वारा किए गए लेनदेन की जानकारी दी गई है. इनकी पहचान इनके कार्ड के नंबर से मिलान के बाद की जाएगी.

    इसी तरह तीन दुकानदारों को भी 50 लाख रुपये, 25 लाख रुपये और 12 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है. सरकार ने देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये 25 दिसंबर 2016 को ग्राहकों के लिये लकी ग्राहक योजना तथा व्यापारियों के लिये डिजि धन व्यापार योजना शुरू की. इन योजनाओं का क्रियान्वयन पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया कर रहा है. ड्रॉ के जरिये चुने गये विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के मौके पर नागपुर में पुरस्कृत करेंगे.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel