• Breaking News

    Tuesday, 11 April 2017

    ये हैं 'द ग्रेट खली' पार्ट-2, इनके सामने बिना हेलमेट या शराब पीकर जाने की गलती न करें

    ये हैं 'द ग्रेट खली' पार्ट-2, इनके सामने बिना हेलमेट या शराब पीकर जाने की गलती न करेंविश्व रेसलिंग में भारत का नाम रोशन करने वाले दिलीप सिंह राणा उर्फ 'द ग्रेट खली' को तो सभी जानते हैं, लेकिन हम एक ऐसे भारतीय पहलवान के बारे में बता रहे हैं जिनका दावा है कि वे उनसे भी ज्यादा लंबे हैं. इनका दावा है कि वे 7′ 4″  फीट लंबे हैं, वहीं खली की लंबाई 7′ 1″ फीट. इस महाबली का नाम राजेश कुमार है. इनका दावा है कि इन्होंने खाना खाने के मामले में भी द ग्रेट खली को पीछे छोड़ दिया है. कई बार पीछे से देखने पर दिलीप सिंह राणा खली की तरह ही दिखते हैं. WWE में जाने से पहले खली पुलिस में नौकरी करते थे, ठीक उसी तरह राजेश भी हरियाणा ट्रैफिक पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी कर रहे हैं.

    हर दो घंटे में चाहिए राजेश को खाना

    खली रोजाना 15 से 20 अंडे, चिकन, एक किलो दूध, केले, सेब और कई तरह के फल और सब्जियां खाते हैं. वहीं महाबली भीम उर्फ राजेश कुमार को हर दो घंटे बाद खाना चाहिए होता है. राजेश हर रोज 40 अंडे, 40 रोटी, तीन किलो चिकन, 5 लीटर दूध और चार किलो फल खा जाते हैं. इस पहलवान का वजहन 155 किलो है.

    बिना हेलमेट के देख लें तो आ जाता है गुस्सा

    ट्रैफिक पुलिस में नौकरी करने वाले राजेश जब सड़क पर बाइक सवारों को बिना हेलमेट के देख लेते हैं तो उन्हें गुस्सा आ जाता है. वे कहते हैं बिना हेलमेट के बाइक ड्राइव करने वाले लोग जानबूझकर अपनी जान खतरे में डालते हैं. वे शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ भी सख्ती से पेश आते हैं.

    उन्हें जब भी मौका मिलता है, वे युवाओं को शराब सहित अन्य दूसरे नशे की लत से बचने को प्रेरित करते हैं. हरियाणा पुलिस भी इनकी लंबाई का फायदा लेते हुए जागरूकता अभियान चलाती रहती है.

    राजेश का कहना है कि वे आठ भाई-बहन हैं, लेकिन इतनी ज्यादा लंबाई किसी की नहीं है. दावा किया जाता है भारत में राजेश की लंबाई तीसरे नंबर पर है और पंजाब-हरियाणा का वह सबसे लंबा व्यक्ति है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel