• Breaking News

    Sunday, 16 April 2017

    शशिकला के भतीजे के खिलाफ केस दर्ज, AIADMK का सिंबल पाने के लिए 60 करोड़ का सौदा, बिचौलिया अरेस्ट

    शशिकला के भतीजे के खिलाफ केस दर्ज, AIADMK का सिंबल पाने के लिए 60 करोड़ का सौदा, बिचौलिया अरेस्टएआईएडीएमके नेता शशिकला के भतीजे के खिलाफ केस दर्ज हो गया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने  एआईएडीएमके नेता शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन के खिलाफ भ्रष्टाचार और साजिश का केस दर्ज किया है और एक बिचौलिए सुकेश चंद्रशेखर को 1 करोड़ 30 लाख रुपये के साथ दिल्ली के होटल से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक- सुकेश चंद्रशेखर ने दिनाकरन से कहा था कि उसकी चुनाव आयोग में अच्छी पैठ है और वह एआईएडीएमके को उसका चुनाव चिह्न दिला देगा. इस काम के लिए 60 करोड़ रुपये का सौदा हुआ. जिसमें से 1 करोड़ 30 लाख लेते हुए सुकेश पकड़ा गया. पूछताछ में सुकेश ने कहा कि ये पैसा दिनाकरन का है.

    दरअसल, पूरा मामला यह है कि तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की मौत के बाद एआईएडीएमके दो फाड़ में बंट गई थी. एक खेमा शशिकला का था जबकि दूसरा पन्नीरसेल्वम का. दोनों ने दावा किया कि एआईएडीएमके चुनाव चिह्न हमें मिलना चाहिए कि क्योंकि उनके पास ज्यादा बहुमत है. इस पर चुनाव आयोग एआईएडीएमके चुनाव चिह्न को फ्रीज कर लिया और दोनों खेमों को अलग- अलग सिंबल दे दिए गए. यह मामला अभी भी चुनाव आयोग में लंबित है. पुलिस के मुताबिक- अभी तक की जांच में चुनाव आयोग के किसी भी अधिकारी की भूमिका सामने नहीं आई है. पुलिस जल्दी ही टीटीवी दिनाकरन को नोटिस जारी कर उनसे पूछताछ करेगी. वहीं इस मामले के सामने आने के बाद तमिलनाडु की राजनीति में हड़कंप मच गया है. फिलहाल शशिकला आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel