• Breaking News

    Saturday, 1 April 2017

    शताब्दी, राजधानी समेत सभी ट्रेनों में विकल्प सुविधा आज से

    रेलवे शनिवार से विकल्प स्कीम को सभी ट्रेन में लागू करने जा रहा है। इस योजना का फायदा यात्री न सिर्फ शताब्दी, राजधानी व दुरंतो ट्रेन उठा सकेंगे बल्कि सभी तरह की आरक्षित श्रेणी वाली ट्रेनों में भी यह सुविधा मिलेगी। इस स्कीम से वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।खास बात यह कि यात्री ने अगर एक्सप्रेस ट्रेन की एसी थ्री में वेटिंग टिकट ली है और उस ट्रेन में बर्थ खाली नहीं है जबकि राजधानी या शताब्दी ट्रेन में सीट खाली है तो बर्थ उस ट्रेन में दे दी जाएगी।

    इसके लिए टिकट बुक कराते समय ही विकल्प चुनना होगा। उस रूट पर चलने वाली पांच ट्रेन का ऑप्शन दिया जाएगा। इसमें से एक या सभी ट्रेनों को चुनना होगा। विकल्प योजना न केवल ऑनलाइन मिलेगा बल्कि टिकट खिड़की पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel