• Breaking News

    Friday, 14 April 2017

    योगी सरकार की अब' बिजली क्रांति' करने की तैयारी, पावर सेवर बल्ब और पंखे बांटे जाएंगे

    योगी सरकार लगातार एक्शन में हैयूपी में 'पावर फॉर ऑल' योजना के तहत योगी सरकार अब एलईडी बल्ब के अलावा, एलईडी ट्यूब लाइट और पावर सेवर पंखे भी बांटेगी. इस योजना का मसौदा तैयार है और शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार के बीच इसके लिए एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे. योगी सरकार अपने इस कदम को बड़े बिजली क्रांति के तौर पर देख रही है.
    गौरतलब है कि इसके पहले भी योगी सरकार ने प्रदेश वासियों के कई तरह के तोहफे दिए हैं. तमिलनाडु में अम्मा कैंटीन की तर्ज पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू करने जा रही है. इस भोजनालय में मात्र तीन रुपये में नाश्ता और पांच रुपये में खाना उपलब्ध कराया जाएगा.
    ये होंगी 'पावर फॉर ऑल' योजना की खास बातें... 
    -एलईडी बल्ब की तर्ज पर योगी सरकार पूरे प्रदेश में एलईडी ट्यूबलाइट बांटेगी
    - पूरे प्रदेश में पावर सेवर पंखे भी बांटे जाएंगे
    - इसके अलावा एलईडी बल्ब बांटने की योजना का और विस्तार किया जाएगा
    -साथ ही सरकार एक हेल्पलाइन नंबर 18001803580 भी जारी करने जा रही है, जिस पर कॉल करके आम लोग सरकार के नए कदमों की जानकारी ले सकते हैं
    -पावर फॉर ऑल को लेकर आज उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के बीच एमओयू साइन होंगे
    - केंद्र सरकार की तरफ से पीयूष गोयल और यूपी सरकार की तरफ से सीएम योगी अदित्यनाथ इस एमओयू पर दस्खत करेंगे
    -योजना के तहत LED बल्ब ₹60 में मिलेगा और इसकी रिप्लेसमेंट वारंटी तीन साल की होगी
    -LED ट्यूब लाइट्स, 230 रुपए में मिलेंगे, इसकी भी रिप्लेसमेंट वारंटी 3 साल की होगी
    -पावर सेवर फैन 1150 रुपए में मिलेगा जो फाइव स्टार रेटेड होगा और इसकी टेक्निकल वारंटी ढाई साल की होगी
    -बाजार में बिजली के इन सामानों की कीमत तय की गई सरकारी रेट से कई गुना ज्यादा है

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel