• Breaking News

    Sunday, 16 April 2017

    आखिर किस तरफ इशारा कर रहा है सुनील ग्रोवर का नया इंस्टाग्राम पोस्ट

     आखिर किस तरफ इशारा कर रहा है सुनील ग्रोवर का नया इंस्टाग्राम पोस्टकॉमेडियन कपिल शर्मा से सुनील ग्रोवर के विवाद को एक महीने से भी ज्यादा वक्त बीत गया है. इस विवाद के बाद सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर अजीबों-गरीब पोस्ट कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले सुनील ने अपने जूते के साथ एक फोटो शेयर की थी, माना जा रहा था कि इस तस्वीर के जरिए वह कपिल शर्मा को जवाब देना चाह रहे हैं. रविवार को सुनील ने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह लिफ्ट, मेकअप रूम या वॉशरूम जैसी किसी जगह पर हैं जहां खूब सारे मिरर रखे हुए हैं. इन आइनों में सुनील की तस्वीरों का रिफ्लेक्शन नजर आ रहा है.

    फोटो शेयर करते हुए सुनील ने लिखा, 'इस बार इस तस्वीर के लिए कोई कैप्शन नहीं दूंगा. जो मतलब निकालना है निकाल लो.'माना जा रहा है कि सुनील ने यह पोस्ट मीडिया को टार्गेट करते हुए किया है जो उनकी बातों का कुछ भी मतलब निकाल कर प्रचारित कर रही है.

    पिछले महीने 'द कपिल शर्मा शो' की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी, वहां से लौटते वक्त फ्लाइट में कपिल शर्मा ने नशे की हालत में कथित तौर पर सुनील पर जूता फेंका था और टीम के सदस्यों को काफी बुरा-भला कहा था कि वे सभी उनके नौकर हैं और वे जब चाहे किसी को भी नौकरी से निकाल सकते हैं.

    शुरुआत में कपिल शर्मा ने इस विवाद को अपना घरेलु मामला बताया था, बाद में उन्होंने ट्विटर पर सुनील ग्रोवर से माफी भी मांगी थी. हालांकि इस माफी के जवाब में सुनील ग्रोवर ने कपिल को इंसानों का सम्मान करने की सलाह दी थी. इस घटना के बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया, उनके साथ-साथ अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा ने भी शो छोड़ दिया है. मुख्य कलाकारों द्वारा शो छोड़ने का शो की लोकप्रियता पर काफी ज्यादा असर पड़ा है.

    इस बीच सुनील ग्रोवर अपना अलग काम कर रहे हैं. उन्होंने दिल्ली में एक लाइव शो और 'इंडियन आइडल' के ग्रांड फिनाले में डॉक्टर मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी के रूप में परफॉर्म किया था. हाल ही में सुनील ने यूसी न्यूज ऐप के लिए सनी लियोनी के साथ आईपीएल के एक मैच की लाइव कमेंटरी भी की थी.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel