• Breaking News

    Sunday, 9 April 2017

    प. बंगाल: देवी को खुश करने के लिए काटा मां का सिर

    पुरुलिया
    पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बड़ा बाजार में देवी काली को ‘प्रसन्न करने के लिए’ एक युवक ने कथित तौर पर अपनी मां का सिर काट दिया। पुलिस अधीक्षक जॉय बिस्वास ने बताया कि आरोपी नारायण महतो (35) ने शुक्रवार शाम में एक ‘खडग’ से अपनी मां फुली महतो (55) की कथित तौर पर उस समय सिर काट दिया जब वह बडाबाजार थाना क्षेत्र अन्तर्गत बामग्राम में काली मंदिर परिसर की सफाई कर रही थी।

    एसपी ने बताया कि महिला का छोटा बेटा नारायण खून से सना हथियार लेकर अपने बडे भाई के आवास पर गया और दावा किया कि उसकी मां ने प्रतिमा के सामने खुदकुशी कर ली है। तब उसका बडा भाई, आरोपी के घर गया और उसने देखा कि उसकी मां का खून से सना सिर धड़ से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ है। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।
    एसपी ने बताया कि तब शुक्रवार देर रात पुलिस ने नारायण को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। उसने देवी को प्रसन्न करने के लिए अपनी मां की गला काटने की बात स्वीकार की। आरोपी को जिला अदालत ने कल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मृतक महिला के तीन बेटे हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel