• Breaking News

    Saturday, 22 April 2017

    सोनम कपूर को 'राष्‍ट्रगान' से छेड़छाड़ के लिए कुछ यूं किया गया ट्रोल

    सोनम कपूर को 'राष्‍ट्रगान' से छेड़छाड़ के लिए कुछ यूं किया गया ट्रोलएक्‍ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार हुई और दिलचस्‍प है कि सोनम एक ऐसे ब्‍लॉग के लिए ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं जो सोशल मीडिया ट्रोलिंग के खिलाफ ही लिखा गया. सोनम अचानक सोशल मीडिया पर अपने ब्‍लॉग की कुछ लाइनों के चलते चर्चा में आई गईं. हाल ही में सोनम ने हिंदुस्‍तान टाइम्‍स की 'लेट्स टॉक अबाउट ट्रोल्‍स' के तहत छपे अपने ब्‍लॉग में लिखा था कि उन्‍हें अपनी बात कहने का हक है और वह ऐसे ही अपने विचार रखती रहेंगी. लेकिन सोनम द्वारा इस ब्‍लॉग में राष्‍ट्रगान पर लिखी गई कुछ लाइनों ने फिर से सोनम को ट्रोलिंग का शिकार बना दिया है. सोनम ने अपने इस कॉलम में एक जगह लिखा, 'मैं गर्व से खुद को भारतीय कहती हूं. मैं अपने देश को प्‍यार करती हूं लेकिन आप में से कुछ से के लिए मैं 'देशविरोधी' हूं क्‍योंकि मैं सवाल पूछती हूं या अपनी एक राय रखती हूं. राष्‍ट्रीय गान एक बार फिर से सुनिए. बचपन में सुनी हुई लाइनें फिर से याद करिए, 'हिंदू , मुस्लिम, सिक्‍ख, ईसाई...'

    लोगों ने ट्विटर पर सोनम को ट्रोल किया कि ऐसी कोई लाइनें राष्‍ट्रगान में हैं ही नहीं. उनकी इन्‍हीं लाइनों को लेकर लोगों ने उन्‍हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel