• Breaking News

    Sunday, 9 April 2017

    MIvsKKR:हार्दिक पांड्या की छोटी पारी ने पैदा किया बड़ा फर्क, बाजी पलटकर मुंबई को दिला दी जीत..

    MIvsKKR:हार्दिक पांड्या की छोटी पारी ने पैदा किया बड़ा फर्क, बाजी पलटकर मुंबई को दिला दी जीत..मुंबई: हरफनमौला हार्दिक पांड्या की छोटी पारी ने आईपीएल के आज के मुकाबले में 'बड़ा' फर्क पैदा कर दिया. टीम इंडिया के इस नायाब खिलाड़ी की 11 गेंदों पर खेली गई नाबाद 29 रनों की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने लगभग हारी हुई बाजी पलटते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स को 4 विकेट की हार के लिए मजबूर कर दिया. नीतीश राणा की 50 रनों की आक्रामक पारी (29 गेंद, पांच चौके, तीन छक्‍के) के बावजूद मुंबई के लिए जीत के हीरो हार्दिक पांड्या रहे, जिन्‍होंने 11 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्‍कों की मदद से 29 रनों पारी खेली. यह पांड्या की जबर्दस्‍त हिटिंग का ही कमाल था कि मुंबई ने कोलकाता से आखिरी क्षणों में मैच छीन लिया. नीतीश राणा को उनकी अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

    गेंदवार हार्दिक पांड्या के स्‍कोरिंग शॉट इस प्रकार रहे...
    पहली गेंद: क्रिस वोक्‍स की गेंद पर (पारी का 17वां ओवर) एक रन बनाया
    दूसरी गेंद : वोक्‍स के ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया
    तीसरी गेंद: बोल्‍ट की दूसरी गेंद पर (पारी का 18वां ओवर) पर एक रन बनाया
    चौथी गेंद: बोल्‍ट के ओवर की आखिरी गेंद पर छक्‍का जड़ दिया
    पांचवीं गेंद : अंकित राजपूत की गेंद (पारी का 19वां ओवर) पर छक्‍का जमा दिया
    छठी गेंद : अंकित के ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लिया
    सातवीं गेंद: बोल्‍ट के ओवर (पारी का 20वां ओवर) की पहली गेंद पर लेग बाय के रूप में दो रन लिए
    आठवीं गेंद: बोल्‍ट के इस ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जमा दिया
    नौवीं गेंद: बोल्‍ट की ओवर की तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए
    10 वीं गेंद: ऋषि धवन ने कैच छोड़ा, हार्दिक ने दौड़कर दो रन बनाए
    11 वीं गेंद: बोल्‍ट के ओवर की पांचवी गेंद पर हार्दिक ने चौका जमा दिया और मुंबई को जीत दिला दी

    अशोक डिंडा के ओवर में बना डाले थे चार छक्‍कों सहित 28 रन
    इससे पहले मुंबई इंडियंस के पहले मैच में भी हार्दिक पांड्या ने राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स के खिलाफ15 गेंदों पर नाबाद 35 रन की पारी खेली थी.इस पारी में एक चौका और चार छक्‍के शामिल थे. यह अलग बात है कि हार्दिक की इस पारी के बावजूद मुंबई को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में पुणे के अशोक डिंडा की ओर से फेंके गए पारी के आखिरी ओवर में तो हार्दिक तूफान बरपाने को आमादा थे. उन्‍होंने डिंडा की गेंद पर चार छक्‍के और एक चौके सहित 28 रन ठोंक डाले थे. इस ओवर में कुल 30 रन बने थे और यह आईपीएल-10 का सबसे महंगा ओवर है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel