• Breaking News

    Saturday, 8 April 2017

    विजय माल्या का गोवा में स्थित किंगफिशर विला आखिरकार बिक ही गया

    भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई वाले बैंकों के समूह को विजय माल्या के गोवा में स्थित मशहूर किंगफिशर विला को बेचने में सफलता मिल गई है. अभिनेता और कारोबारी सचिन जोशी की कंपनी वाइकिंग मीडिया एंड इंटरटेनमेंट ने इसे स्टेट बैंक से बातचीत के बाद खरीदा है. यह कंपनी फिल्में बनाने के अलावा फिटनेस क्लब भी चलाती है. हालांकि बैंक ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है.
    इससे पहले एसबीआई ने इस विला को तीन बार नीलाम करने की कोशिश की थी लेकिन तीनोंं बार नीलामी असफल रही. इस बार निजी सौदे के तहत बिक्री की डील पूरी हुई. बताया जाता है कि इसके एवज में बैंक को करीब 73 करोड़ रु मिले. जोशी की कंपनी ने आरक्षित कीमत (रिजर्व प्राइस) से एक लाख रुपए ज्यादा चुकाकर यह खरीद की है. माल्या का यह विला उनकी चमक-दमकभरी पार्टियों के आयोजन के लिए जाना जाता रहा है.
    पिछले दिनों स्टेट बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के समूह को कर्ज वसूली न्यायाधिकरण यानी डीआरटी ने माल्या से 9,000 करोड़ रु की वसूली का अधिकार दिया था. इसके बाद ही बैंकों ने माल्या की गारंटी में दी गई संपत्ति की नीलामी शुरू की है. सबसे पहले अक्टूबर 2016 में इस विला की नीलामी रखी गई थी. इसका आरक्षित मूल्य 85 करोड़ रु रखा गया था. इसके बाद दिसम्बर में हुई नीलामी के वक्त इसे घटाकर 81 करोड़ कर दिया गया. फिर भी यह नहीं बिका तो मार्च 2017 में इसका आरक्षित मूल्य 73 करो&# ...

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel