• Breaking News

    Friday, 7 April 2017

    शिवसेना सांसद गायकवाड़ ने एअर इंडिया के कर्मचारी को ही ठहराया गलत, कहा पागल

    एअर इंडिया के कर्मचारी को चप्पल से मारने वाले शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वो आदमी (एअर इंडिया का कर्मचारी) पागल है. उसके खिलाफ झगड़ा करने के ऐसे 8 केस हैं. माफी के सवाल पर गायकवाड़ ने कहा कि गलती उसकी थी, मैं क्यों माफी मांगू? हां सदन से मैंने माफी मांग ली है.
    इसके साथ ही बार-बार एयर टिकट कैंसिल होने के सवाल पर शिवसेना सांसद ने कहा कि मेरे नाम पर सात बार टिकट बुक की गई, लेकिन मैंने नहीं की. फिर किसने की? मैंने संसद में इस मुद्दे को उठाया है. उनकी हवाई यात्रा पर लगे बैन को हटाने पर उन्होंने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया. मेरी पार्टी मेरे लिए लड़ी. मैं लड़ना जारी रखूंगा और पार्टी के आदेशों का पालन करूंगा.
    एअर इंडिया ने हटाया बैन
    एअर इंडिया के कर्मचारी से मारपीट के बाद से गायकवाड़ 24 मार्च से 7 एयरलाइंस में बैन थे. उनके बैन को लेकर शिवसेना ने संसद में लगातार हंगामा किया. बाद में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने चिट्ठी लिखकर एअर इंडिया से बैन हटाने को कहा. गायकवाड़ने नागरिक उड्डयन मंत्री गजपति राजू को चिट्ठी लिखकर घटना पर खेद जताया था.
    ये था मामला
    महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से लोकसभा सदस्य गायकवाड़ ने पिछले महीने एअर इंडिया के एक 60 वर्षीय ड्यूटी प्रबंधक से दुर्व्यवहार किया था. उसे कई बार चप्पल से पीटा था. पीटने वाली यह बात उन्होंने खुद मीडिया से कही थी, पिटाई के समय वहां मौजूद विमान परिचारिका एक वीडियो में गायकवाड़ से यह कहती सुनी जा रही है कि सर, छोड़ दीजिए, मर जाएगा..आपको सजा हो जाएगी.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel