पंजाब विश्वविद्याल में फीस वृद्धि के खिलाफ विद्यार्थियों प्रदर्शप किया। इस दौरान करीब चार घंटे तक हंगमा होता रहा। पुलिसकर्मियों से खींचतान में एक छात्रा के कपड़े फट गए।
जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में फीस बढोतरी के खिलाफ बुधवार को विद्याथियों ने जमकर हंगामा किया। विभिन्न कालेजों के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। विश्वविद्यालय में चार घंटे तक हंगामे की स्थिति रही। पुलिस के लिए प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो रहा था। पुलिस और विद्यार्थियों के बीच खींचातानी में एक छात्रा के कपड़े भी फट गए। कई को चोटें भी आर्इं। अब विद्यार्थियों ने वीरवार को हड़ताल करने का एलान किया है।
हंगामा सेक्टर 11 स्थित पोस्ट ग्रजुऐट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स से शुरू हुआ। यहां सुबह विद्यार्थियों ने फीस बढ़ोतरी के विरोध में कालेज प्रशासन से बात की, लेकिन कालेज की तरफ से कोई जवाब न मिलने के बाद छात्राओं ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
पंजाब विश्वविद्यायल में प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
कुछ समय के बाद सेक्टर 10 के डीएवी कालेज और पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज के सैकड़ों विद्यार्थी भी वहां पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे तक नारेबाजी करने के बाद प्रदर्शनकारी विद्यार्थी प्रदशर्न करते हुए पंजाब विश्वविद्यालय पहुंचे और कुलपति कार्यालय के बाहर नारेबाजी करने लगे। यहां विद्यार्थियों ने करीब ढाइ घंटे तक हंगामा किया।
छात्रा के फटे कपड़े
छात्रा के फटे कपड़े
प्रदर्शन के दौरान बीएसई-तृतीय वर्ष की एक छात्रा के पुलिसकर्मियों से खींचतान के दौरान कपड़े फट गए। यह छात्रा प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही थी। विद्यार्थियों ने पीयू जाने के लिए रैली निकाली तो पुलिस ने कुछ विद्यार्थियों को पकडऩे का प्रयास किया। पीयू के कुछ विद्यार्थियों को गिरफ्तार कर लिया गया और इसी दौरान खींचतान में छात्रा के कपड़े फट गए। हैरत की बात थी कि उस समय महिला पुलिस कर्मचारी बहुत दूर खड़ी थी। कपड़े फटने के बाद अन्य छात्राओं ने बीच आकर बचाव किया और सुमेल को दुपट्टा देकर ढका।
पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचने के बाद विद्यार्थियों ने वीसी आफिस के बाहर जमकर नारेबाजी की और वीसी या फिर डीन से बात करने की मांग की। वीसी यूनिवर्सिटी में न होने के कारण डीन कॉलेज दिनेश कुमार विद्यार्थियों से मिलने के लिए पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपनी तरफ से कुछ भी करने की असमर्थता जताई और वीसी के आने का इंतजार करने के लिए कहा।
डीन ने कहा कि फीस बढ़ोतरी के मामले में वह कुछ नहीं कर सकते है क्योंकि फीस सीनेट और सिंडीकेट दोनों में पास हुई है। वीसी की मंजूरी के बिना कुछ नहीं हो सकता। लेकिन विद्यार्थी उनके आश्वासन से भी संतुष्ट नहीं हुए और हंगामा जारी रखा।डीन की तरफ से इन्कार के बाद विद्यार्थियों ने कहा कि यदि फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई तो वे वीरवार से हड़ताल करेंगे।
वीसी आफिस के बाद फीस बढ़ोतरी को लेकर हंगामा चल रहा था तो उसी समय कुछ देर के लिए बारिश भी हुई। लेकिन यहां पर बैठे विद्यार्थी उठने के बजाए छाते तानकर हड़ताल पर डटे रहे और नारेबाजी करते रहे।
इस तरह की गई है फीस वृद्धि
कोर्स का नाम पहले की फीस अब की फीस
एमबीए नौ हजार रुपये एक लाख रुपये
बीएसई और एमएसई 2320 15 हजार
बीए और एमए 2200 दस हजार
एलएलबी(तीन वर्षीय) पच्चीस हजार चार लाख रूपये
एमबीए नौ हजार रुपये एक लाख रुपये
बीएसई और एमएसई 2320 15 हजार
बीए और एमए 2200 दस हजार
एलएलबी(तीन वर्षीय) पच्चीस हजार चार लाख रूपये
No comments:
Post a Comment